-गन्ना लादकर चलने वाले वाहनों के पीछे लगाया जाए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप
-यातायात नियमों का किया जाए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार
गोण्डा। कोहरे की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों की बैठक आहूत की गई। बैठक में उन्होंने कोहरे की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के लिये सभी संबंधित विभागों तत्काल कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग को मिलकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सख्त निर्देश दिए।
बैठक में डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि चीनी मिलों में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों, पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए आने वाले वाहनों, रोडवेज की बसों, प्राइवेट यात्री बसों, खनन में लगे वाहन, भट्ठों पर ईंट ढोने वाले आदि सभी वाहनों के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाए। उन्होंने सड़कों के किनारे पेंट की हुई सफेद पट्टियों के धूमिल होने पर पुनः पेंट कराने, सड़क किनारे यातायात संबंधी होर्डिंग लगाने, दुर्घटना बाहुल्य वाली सड़कों की जांच करा कर सुधारात्मक कार्य कराने, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। ’जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक कोहरा होने पर यात्री वाहनों का संचालन ना किया जाए। उन्होंने एएसपी को निर्देश दिये कि सड़कों के किनारे खड़े वाहनों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वाले, हेलमेट ना लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में सीएमओ को निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं सभी सीएचसी पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा हेतु डॉक्टर अलर्ट मोड पर रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।