गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अनियंत्रित कार पलटी एक की मौत,दो घायल

 
kaar-palatee-ek-kee

गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र नवाबगंज के शोभापुर गाँव में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए और चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर 436 बाटा गली मेजरगंज कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर निवासी अरूण कसौंधन अपने दो अन्य संबंधियों के साथ कार से अपनी छोटी बहन को लाने गोंडा जा रहे थे। रास्ते में नवाबगंज थाना क्षेत्र के शोभापुर गाँव में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर पुराने एल एंड टी के सामने शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 01 बजे कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस  घायलों को स्थानीय सीएचसी लेकर आई जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल अरूण कसौंधन उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों हर्षित गुप्ता उम्र 20 वर्ष और कृष्णा कसौंधन उम्र 19 वर्ष का प्राथमिक उपचार कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।

”go"