गोण्डा। जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय अधेड़ का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तेलियन पुरवा मौजा नरायनपुर वली निवासी राम सागर पुत्र राम बहोरे शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद घर लौट कर नही आया। गांव के बाहर तालाब में उसका शव कुछ लोगों ने देखा। लोगों ने उसके घरवालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली देहात की पुलिस ने पहुँच शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। कोतवाल देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीमार था। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

