रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया अलावल में स्थित अलावल शाह एकाडमी का 72 सदस्यीय दल एक दिवसीय शैक्षिणिक भ्रमण के लिए मंगलवार को विद्यालय से लखनऊ के लिए रवाना हुआ विद्यालय के प्रबंधक जाकिर हुसैन ने बताया कि इस 72 सदस्यीय दल में 58 बालक/बालिकाएं व विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना शुक्ला सहायक अध्यापक मोहम्मद हुसैन, दिलीप तोमर, संजय श्रीवास्तव, राम नारायण मिश्रा, श्वेता रस्तोगी, रजिया सदफ़ व साहिरा आदि अध्यापकों की मौजूदगी में सुबह 7रू00 बजे विद्यालय से लखनऊ के लिए रवाना हुआ शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास व जागरूकता पैदा करना, डर को खत्म करना,घर से बाहर निकलने में क्या-क्या सुविधाएं और परेशानियां होती हैं सहित कई बातों की जानकारी होगी जिससे उनका उत्तरोत्तर विकास होगा साथ ही साथ बाहर निकलने पर जागरूकता और सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। लखनऊ में आज बच्चों को इमामबाड़ा, भूल भुलैया, जनेश्वर मिश्र पार्क, डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क व चिड़ियाघर सहित कई महत्वपूर्ण जगहों पर ले जाकर उनको दिखाया हुआ समझाया जाएगा।

