गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बाढ़ से प्रभावित गांवों में पानी भले ही कम हो रहा हो मगर दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही

dushvaariyaan-badhatee-hee-ja-rahee

कर्नलगंज-गोण्डा। सरयू नदी में आए सैलाब का स्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। वहीं बाढ़ से प्रभावित गांवों में पानी भले ही कम हो रहा हो मगर दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। करीब आधा दर्जन गांव ऐसे हैं जो पानी में पूरी तरह डूबे हुए हैं और एक दर्जन गांव ऐसे हैं जहां करीब 8 से 10 फीट गहराई तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोई बांध पर आशियाना बना कर रहा है तो कोई घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल गया है। बांध के दोनों तरफ पानी का सैलाब है। न प्रकाश की कोई व्यवस्था है न खाने की, ऐसी स्थिति में सिर्फ सरकारी लंच पैकेट के सहारे परिवारों का भरण पोषण चल रहा है। ग्राम माझा रायपुर, परसावल, बेहटा, पारा, नेपुरा, कमियार ऐसे गांव हैं। जो गोंडा और बाराबंकी की सीमा पर बसे हुए हैं। बांध पर बसी गांव की आबादी को दोनों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घर खेत फसल सब डूब चुका है। अब लंच पैकेट के सहारे जिंदगी कट रही है। उधर गोंडा जिले के ग्राम नकहरा की स्थिति दिन प्रतिदिन लगातार बदतर होती जा रही है। यहां अधिकांश घर 8 से 10 फीट पानी में डूबे हुए हैं। लोग बांध को अपना बसेरा बना कर रह रहे हैं तो तमाम परिवार ऐसे हैं लोग पक्के मकान की छतों पर त्रिपाल छाजन करके निवास कर रहे हैं।  दूसरी तरफ करनैलगंज की सरयू नदी भी लगातार बढ़त बना रही है। लगातार इस नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से भरने लगा है। सरयू घाट पर सभी सीढियां लबालब भर चुकी हैं। सरयू के किनारे घाट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। करीब 5 फिट पानी रोड पर चल रहा है। नदी से बाढ़ का पानी बाहर भरने लगा है। ग्राम कुर्था, सकरौरा ग्रामीण, नारायन पुर मांझा, बसेहिया, कचनापुर, झिंगही, हीरापुर कमियार, मलौना, धमसडा तथा नारायन पुर मांझा के मजरा गोंडियन पुरवा, छगड़िहन पुरवा, चाइन पुरवा, बोडन पुरवा, भठियारन पुरवा बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जहां अब नावें चलने लगी हैं। एसडीएम लगातार बाढ़ प्रभावित गांव में पूरी टीम के साथ डेरा जमाए बैठे हैं।

एसडीएम हीरालाल ने बताया करनैलगंज तहसील के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के करीब 2 दर्जन मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें से नकहरा के नौ मजरे अधिक प्रभावित हैं। जिसमें राधेपुरवा, तीरथरामपुरवा, पुहिलपुरवा, बसंतलालपुरवा, मोछारनपुरवा, दुलारेपुरवा, छंगूलालपुरवा, संभरपुरवा, देवकिशुनपुरवा शामिल है। वहीं चन्दापुर किटौली के नाऊपुरवा, बिचला पुरवा व धुसवा है। जहां की स्थिति खराब है। इसी प्रकार पसका के दो मजरे इकनिया मांझा व गोड़ियन पुरवा में बाढ़ का पानी भर चुका है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरित किया जा चुका है। लंच पैकेट लगातार वितरित किये जा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"