कर्नलगंज-गोण्डा। घाघरा नदी में आये बाढ़ के सैलाब से हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। सरयू नदी का जलस्तर घट रहा हो मगर दुश्वारियों ने लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। जिन बाढ़ से प्रभावित गांव में पानी भरा हुआ है वहां से अभी पानी कम नहीं हो रहा है। बल्कि लोगों के लिए मुसीबत बना है। उधर करनैलगंज की सरयू नदी के जलस्तर में कोई कमी नहीं हो रही है और नदी के पानी के बहाव से आसपास के गांव लगातार चपेट में आते जा रहे हैं। कई जगह मार्ग कट जाने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। करनैलगंज से शाहपुर मार्ग पर ग्राम कचनापुर के पास रोड पर करीब 5 फीट से अधिक पानी भरा होने के कारण मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रोड पर यातायात बंद कर दिया गया है। इसी तरह ग्राम नारायनपुर माझा में दो स्थान पर मार्ग कट जाने की वजह से करनैलगंज कैसरगंज मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा लगातार बाढ़ का पानी गांव को चपेट में लेता जा रहा है। सरयू नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में आधा मीटर कम होकर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी पानी कम होने की संभावना दूर दूर तक नही दिखाई दे रही है। ग्राम माझा रायपुर, परसावल, बेहटा, पारा, नेपुरा, कमियार ऐसे गांव हैं। जो गोंडा और बाराबंकी की सीमा पर बसे हुए हैं। बांध पर बसी गांव की आबादी को दोनों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घर खेत फसल सब डूब चुका है। अब सरकारी राशन व लंच पैकेट के सहारे लोगो का पेट पल रहा है। उधर करनैलगंज की सरयू नदी भी लगातार बढ़त बना रही है। लगातार इस नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भर चुका है। सरयू घाट पर सभी सीढियां लबालब भर चुकी हैं। घाट से ऊपर पानी बह रहा है। सरयू के किनारे घाट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। करीब 5 फिट पानी रोड पर चल रहा है। नदी से बाढ़ का पानी बाहर भर चुका है। ग्राम कुर्था, सकरौरा ग्रामीण, नारायन पुर मांझा, बसेहिया, कचनापुर, झिंगही तथा नारायन पुर मांझा के मजरा गोंडियन पुरवा, छगड़िहन पुरवा, चाइन पुरवा, बोडन पुरवा, भठियारन पुरवा बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जहां अब नावें चलने लगी हैं। एसडीएम हीरालाल ने बताया करनैलगंज तहसील के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के 40 मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर है। उनके घर पानी में डूबे हैं। इसी प्रकार पसका के दो मजरे इकनिया मांझा व गोड़ियन पुरवा में बाढ़ का पानी भर चुका है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरित किया जा चुका है। लंच पैकेट लगातार सुबह शाम वितरित किये जा रहे हैं।
गोण्डा-घाघरा नदी में आये बाढ़ के सैलाब से हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा

You may also like:
Labels:
स्थानीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।