गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-तहसील करनैलगंज में सक्रिय दलाल पर काश्तकारों का शोषण करने की शिकायत

 

kaashtakaaron-ka-shoshan-karane

गोण्डा। जनसमस्या निवारण मंच के प्रदेश प्रभारी मो. उम्र उर्फ समीर ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर तहसील करनैलगंज में राजस्वकर्मियों के सहयोग से एक व्यक्ति पर दलाली कर गरीब असहाय काश्तकारों का शोषण करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री समीर ने कहा है कि थाना कटरा बाजार के ग्राम छिटनापुर निवासी उक्त दलाल तहसील करनैलगंज के ग्राम खानपुर स्थित गाटा सं. 177 ग्राम सभा की सरकारी खाते की जमीन कुछ काश्तकारों का शोषण करके मनमाने ढंग से पट्टा दिलाने का आश्वासन देकर अवैध कब्जा करा दिया है। उन्होंने समाधान दिवस में डीएम के नाम से दिए एक अन्य शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त शातिर दलाल उन्हें फोन कर अपने को फर्जी तौर पर खानपुर का लेखपाल बताकर उसकी शिकायत पर पैमाइश करके सभी समस्याओं का समाधान करने की बात कहकर बरगला रहे हैं। पत्र में दलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।


”go"