गोण्डा। जनपद के इटिंयाथोक थाना क्षेत्र के गांव रैगांव में गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव रैगांव का है। जहां पर 25 वर्षीय शमीम बानो पत्नी फिरोज ने गृह कलेश के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह जब उन्होंने शमीम बानो के कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने देखा कि शमीम बानो मकान में टाड़िया के हुक में दुपट्टे के फंदे पर झूल रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। यह मंजर देख परिजन सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि अभी तक मामले की कोई तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, मृतका के पिता अफसर अली ने बताया कि बेटी शमीम बानो की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व रैगांव निवासी फिरोज पुत्र अब्दुल कादिर से हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना से पहले किसी बात को लेकर पति पत्नी-पति में झगड़ा हुआ था।जिसके बाद शमीम बानो बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटकी पाई गई।
गोण्डा-विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

You may also like:
Labels:
स्थानीय