गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विवादित भूमि पर लगे पेंड को काटे जाने की शिकायत पुलिस से करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा

 

vyakti-ko-mahanga-pada

कर्नलगंज-गोण्डा। विवादित भूमि पर लगे पेंड को काटे जाने की शिकायत पुलिस से करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। थाने में एक दरोगा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। नगर के मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी निवासी ननकू उर्फ़ इम्तियाज ने पुलिस अधीक्षक व मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि मोहल्ले के कुछ लोगों से उसका जमीनी विवाद चल रहा। जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है और स्थगन आदेश पारित है। उसके बावजूद भी लोग उसकी भूमि में लगे वृक्ष को काटने लगे। मना करने पर अमादा फ़ौजदारी हो गए। बीते गुरुवार को इसकी शिकायत 112 पुलिस से की गई, डायल 112 कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को कोतवाली ले गई। आरोप है कि वृक्ष काटने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करके एक दरोगा ने उसी की जमकर पिटाई कर दी। और धमकी दिया कि कहीं भी जाओ कोई कार्रवाई नहीं होंगी, बल्कि फर्जी मुकदमें में जेल अवश्य जाओगे। पीड़ित ने बताया कि उक्त दरोगा दो वर्षाे से लगातार उसे परेशान करते चले आ रहे हैं। एसआई अजय सिंह ने बताया कि आरोप निराधाऱ है। मेरे द्वारा केवल 151 कि कार्रवाई कि गई है। उससे नाम पूंछा जा रहा था नाम नही बताया इसलिए डांटना पड़ा।





”go"