गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-छठ पूजा के लिए सरयू घाट पर प्रतिवर्ष जुटने वाली हजारों महिलाओं की भीड़ के मद्देनजर घाट पर कोई व्यवस्था नही

kee-bheed-ke-maddenajar-ghaat


कर्नलगंज-गोण्डा। छठ पूजा के लिए सरयू घाट पर प्रतिवर्ष जुटने वाली हजारों महिलाओं की भीड़ के मद्देनजर घाट पर कोई व्यवस्था नही की गई। घाट पर अव्यवस्था का भंडार है। लोक आस्था, सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाए खाए के साथ हो चुकी है। सरयू नदी कटरा घाट पर गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा है। यहां की व्यवस्था न के बराबर नजर आ रही है। छठ पूजा के मौके पर सरयू नदी कटरा घाट पर हजारों महिलाओं की भीड़ देखने को मिलती है। महिलाएं शाम को ढलते सूर्य को आर्घ देती है जबकि सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देती है। चार दिनों तक चलने वाली पवित्रता निष्ठा संयम और श्रद्धा के इस महापर्व को लेकर नदी घाट पोखरताल तलैया के साथ घाटों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरयू नदी कटरा घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चारों तरफ गंदी गंदी नजर आ रही है। अब तक तो न साफ सफाई हुई है नहीं तो प्रशासन की तरफ से सरयू घाट पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। इन दिनों सरयू नदी उफान पर है नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था न के बराबर नजर आ रही है जो लोगों की चिंता बढ़ा रही है। छठ पूजा पर  देर शाम क़ो ढलते सूर्य को अर्घ देने के लिए तथा भोर पहर में उगते हुए सूर्य को आर्घ देने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में प्रकाश व अन्य सुविधाओं के न होने से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।

”go"