गोण्डा। जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने एक बाइक को चालक सहित पकड़ लिया है। थाना क्षेत्र के खरगूपुर-गोकरननाथ शिवाला पर मार्ग अकबरपुर गांव के निकट दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि फत्तेगढ़ निवासी बाइक सवार अली हुसैन पुत्र अली अहमद तेजी से बाइक चला रहा था। रास्ते में अपने घर लौट रहे बाइक सवार नानू लाल (55) पुत्र रामपति निवासी देवरिया कला को टक्कर मारी दी। जिससे वह हवा में उछल कर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल नानू लाल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक भोला शंकर ने बाइक चालक अली हुसैन तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

