गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बालिका की मौत

mein-aane-se-baalika-kee-maut

 गोण्डा। जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार देरशाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर 10 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना थाना कटरा बाजार के ग्राम पंचायत गोड़वा का है। रक्षाराम पुत्र जगन्नाथ निवासी गोड़वा ने बताया कि उसकी बेटी बंदना उम्र 10 वर्ष घर से सामान लाने के लिए गई थी। करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास करनैलगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर स्थानीय थाने को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक को हिरासत में ले लिया गया है।


”go"