इटियाथोक-गोण्डा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के पंडरी पारासराय में शनिवार को तारी तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना कोतवाली पर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और आसपास के जुटे ग्रामीणों से उसकी पहचान कराई लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मौके पर पहुंचे सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने बताया तालाब में लाश की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला शव की पहचान कराई जा रही है अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है । शव लगभग 30 से 35 वर्ष व्यक्ति का है । प्रथम दृष्टया शव किसी मुस्लिम युवक का लग रहा है शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों की जानकारी प्राप्त होगी वहीं पुलिस टीम को छानबीन के लिए लगा दिया गया है शीघ्र ही इसकी जानकारी प्राप्त कर ली जाएगी।

