गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदौर निवासी नीरज सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के शातिर युवक से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को लिखें प्रार्थना पत्र में युवक ने कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान रंजिश रखने के कारण गांव का एक शातिर व्यक्ति उसे आये दिन भद्दी भद्दी गालियां देने के साथ जान से मार डालने की नियत से गाड़ाबंदी कर रहा है। पिछले अक्टूबर को परसपुर से घर जाते समय दुरौनी गांव के समीप उसे घेर लिया और गोली मारने की धमकी दी। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि अपराधी किस्म का उक्त व्यक्ति अवैध सत्र रखने के साथ सोशल मीडिया पर अवैध असलहा प्रदर्शन कर चुका है। घटना के सम्बन्ध में तहरीर देने के बावजूद परसपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसपी ने प्रार्थना पत्र पर परसपुर पुलिस को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
गोण्डा-थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से लगाई गुहार

You may also like:
Labels:
स्थानीय