गोण्डा। जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र अर्न्तगत माधवगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने चौपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल के मजरा बेचूपुरवा के रहने वाले सुबराती गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित माधवगंज के निकट एक पेट्रोल पंप बाइक में तेल डलवाने के बाद जैसे ही वापस होकर सड़क पर पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक चौपहिया कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने घायल बाइक सवार को सीएचसी मुजेहना में उपचार के लिए ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।

