गोण्डा। प्रदेशीय जूनियर बालक कबड्डी चौंपियनशिप के लिए गोंडा जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 30/09/2022 दिन शुक्रवार अपराहन 2 बजे से तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर गोंडा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 20 वर्ष से कम हो वजन 70 किलो से अधिक ना हो आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। गोंडा जिले के प्रतिभागी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ी कोविड नियमों का पालन करें। उक्त जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राजदत्त सिंह चौहान ने दी।

