गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ढाई लाख रुपए उधार देने के बाद अपना पैसा मांगने पर एक व्यक्ति को पैसे के एवज में गाली और धमकियां मिल रही

mil-rahee

- पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, एसडीएम और सीओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की

कर्नलगंज-गोण्डा। ढाई लाख रुपए उधार देने के बाद अपना पैसा मांगने पर एक व्यक्ति को पैसे के एवज में गाली और धमकियां मिल रही हैं। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कचना पुर निवासी पूर्व प्रधान फरियाद अहमद का कहना है कि 11 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपए ठेकेदारी करने के लिए उधार में दिए थे और लगातार तब से वह पैसा उनसे वापस मांगने के लिए दौड़ रहा है। उसका कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस में की गई तो पुलिस ने गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह किया। उसका आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लगाया कि संभ्रांत व्यक्तियों के सामने मामले का समाधान किया गया। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और वह जब पैसा मांगने के लिए जाता है तो उसे पैसा न देकर गालियां और धमकियां दी जाती हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, एसडीएम और सीओ को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


”go"