गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिजली का तार टूट कर गिरने से खेत में चर रहे दो मवेशियों की मौत

 

maveshiyon-kee-maut

कर्नलगंज-गोण्डा। बिजली का तार टूट कर गिरने से खेत में चर रहे दो मवेशियों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। घटना विद्युत उपकेंद्र करनैलगंज अंतर्गत ग्राम शीशामऊ की है। शुक्रवार की सुबह यहां के निवासी रामचरित्तर पंडित व राम कृपाल शुक्ला गांव के समीप खाली पड़े खेत में अपने पशुओं को चरा रहे थे। उसी बीच बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लाइन मैन तार जोड़ने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद रामगोपाल शुक्ला दीपनरायन तिवारी, बलराम द्विवेदी शत्रुहन पाठक, उपेंद्र वर्मा, समसीर अहमद व उमेश्वर प्रताप शुक्ला सहित गुस्साए अन्य ग्रामीणों ने उन्हें तार जोड़ने से मना कर दिया। तथा मौके पर बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर हल्का लेखपाल राहुल दूबे व दो पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गये। अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में विद्युत तार बदलने की व्यवस्था की जा रही है।


”go"