गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सड़क किनारे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

teen-logon-kee-maut

कर्नलगंज-गोण्डा । कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कोचा कासिमपुर में रोड के किनारे बड़े बिजली के तार मैं दौड़ रही बिजली की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत हो गई जिसमें दो सगे भाई और एक उसी परिवार में रहने वाला युवक है तीनों को आनन-फानन में करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर मुदस्सिर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो सगे भाई सुमित कुमार कनौजिया 20 वर्ष, विनय कुमार 22 वर्ष पुत्र हरिराम कनौजिया तथा उसी परिवार के साथ रहने वाला युवक सुभम सैनी 18 वर्ष पुत्र सहजराम सैनी निवासी ग्राम कोंचा कासिमपुर के है। चौरी चौराहे से दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे तीनों युवाक घर जा रहे थे। रास्ते में बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट मे आने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कोंचा क़ासिमपुर से जुड़ी है। मृतकों में सुमित कुमार चौरी चौराहे पर मेडिकल स्टोर तो उसका भाई विनय कुमार वहीं पर स्टेशनरी की दुकान करता था। गांव का सुभम उन दोनों के साथ रहता था। उसके माता पिता जम्मू में रहते हैं। दुकान बंद करके बाइक से तीनों घर जा रहे थे तभी गांव के समीप सड़क किनारे पड़े तार की चपेट में आकर गिर गए। राहगीरों ने युवकों को तड़पता देख पावर हाउस फोन करके लाइन कटवाया। उसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुँचाया। जहां, चिकित्सक डॉ मोहम्मद मुदस्सिर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तत्काल उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने घटना का जायजा लिया। इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाही में जुटे थे। वहीं, मृतक के पिता हरिराम व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
”go"