गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 

vyakti-kee-maut

कर्नलगंज-गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में  आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कोतवाली करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम पचमढ़ी की है जहां ग्राम फत्तेपुर निवासी अनुसूचित जन जाति के बच्चाराम 52 वर्ष पुत्र मछइराज सड़क के किनारे झुग्गी बनाकर रहता था। दो दिनों की मूसलाधार बारिश से उसकी झुग्गी में पानी भर गया। उसने अपना आशियाना छोड़ कर ग्राम पचमढ़ी में खाली पड़े स्थान पर तिरपाल तानकर अपने परिवार के साथ रहने के लिए आया। लगातार बारिस होने की वजह से वह अपने परिवार के साथ तिरपाल के नीचे ही रह रहा था। पानी से उसका बिस्तर व कपड़े भीग गए थे। वह कपड़े को बाहर बांस में बंधी डोरी पर डालने के लिए बाहर निकला था। उसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर बच्चाराम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम हीरालाल ने मौके पर नायब तहसीलदार अनीस सिंह को भेजा उनके साथ एसआई बृजेश गुप्ता भी पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा जा रहा है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये सहायता धनराशि देने की व्यवस्था है। जांच कराकर सहायता धनराशि दिलाई जाएगी।



”go"