गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नगर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई लूट का खुलासा, 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1 अदद मोबाइल व नगदी बरामद

 

va-nagadee-baraamad

गोण्डा। दिनांक 21.09.2022 को स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी सचिन शुक्ला पुत्र शिव शरण शुक्ला निवासी भटपुरवा बनवारिया जनपद गोण्डा से आईटीआई चौराहे के पास उसका मोबाइल व 5000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-669/22 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व प्रभारी सर्विलांस सेल को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर लूट में संलिप्त 2 आरोपी अभियुक्तों 1.  अतुल दुबे पुत्र शंकर भगवान दुबे निवासी इंदिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा एवं 2. विनय तिवारी पुत्र अध्धा प्रसाद तिवारी निवासी शुकुल पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।को मुखबिर खास की सूचना पर बनवरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अदद मोबाइल व 1800 रुपए नगदी की बरामदगी की गई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार कर्ता टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह मय टीम एवं प्रभारी सर्विलांस सेल संतोष कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।


”go"