गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने चोरी करने के आरोपी अभियुक्त राजेश वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा निवासी जगदीशपुर मौजा गोहन्ना थाना मनकापुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद चोरी की बैट्री बरामद की गई। उक्त अभियुक्त ने वादी रामसूरत वर्मा के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी की थी जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारकर्ता टीम में उपनिरीक्षक बलिराम सिंह मय टीम शामिल रहे।

