-जिलाधिकारी से की गई शिकायत
गोण्डा। सरकार द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान चला स्वास्थ्य केन्द्रो पर दवाओ की उपलब्ध कराने मरीजो की हरसंभव मदद करने का काम किया जा रहा है वही नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न प्रकार की जांच, मुफ्त में दवा, गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान करने की सरकार की मंशा हैं। वहीं नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलालों के आतंक से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। बुखार-खांसी का इलाज कराने के लिए सीएचसी पर आई चौखड़िया निवासी जयराजी ने बताया कि डाक्टर ने दो पर्चों पर दवा लिखी थी अस्पताल वाले पर्चे पर लिखी दो दवा अस्पताल से मिली लेकिन बाहर से लेने वाली दवा का पर्चा एक दलाल लेकर भाग गया और बोला कि बाहर मेडिकल स्टोर पर आओ। चकशिवरहा गांव की रहने वाली शहनाज नाम की महिला ने बताया कि डाक्टर ने खून की जांच लिखी थी जोकि अस्पताल में ही होती है लेकिन एक दलाल ने जबर्दस्ती एक निजी पैथोलॉजी में करा दिया जिसके लिए उसे 500 रूपये देने पडे। बैजलपुर निवासी मस्तराम ने बताया कि तमाम दलाल डाक्टरों के कमरों के पास और अस्पताल परिसर में खड़े रहते हैं जिनकी सांठगांठ अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी संचालकों से रहती है ये लोग मरीज और तीमारदार को गुमराह करके उन्हें बाहर से मंहगे दामों पर दवा दिलाते हैं और जांच कराते हैं। नवाबगंज गिर्द गांव निवासी मधु ने बताया कि वह घर में गिर पड़ी थी जिससे पैर में सूजन आ गइ है डाक्टर ने सरकारी पर्चे पर अस्पताल से ही एक्सरे कराने के लिए बोला लेकिन एक्सरे मशीन आपरेटर ने पहले फिल्म ना होने का बहाना किया फिर पचास रुपये देने पर एक्सरे किया। लौव्वाबीरपुर गांव की श्रीमती ने बताया कि उसे भी एक्सरे कराना था लेकिन एक दलाल ने गुमराह करके बाहर से उसका एक्सरे करा दिया और 350 रूपये ऐंठ लिए।सूत्रों की मानें तो अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी पर भी मरीजों और तीमारदारों से पैसे की मांग की जाती है नहीं देने पर उन्हें बाहर स्थित मंहगे पैथोलॉजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए भेजा जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सहित विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा मौजूद है लेकिन दलालों की वजह से मरीजों को जहां अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का लाभ मयस्सर नहीं हो पा रहा है वहीं डाक्टरों द्वारा भी अस्पताल के बाहर मिलने वाली दवाएं लिखी जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है। अस्पताल के बगल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर भी मंहगे दामों पर दवा बेचने की बात भी सामने आई है। इस मामले बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा प्रभारी डा विनयेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई जानकारी नही है अगर कोई पाया गया तो कारवाई कराया जाएगा स

