गोण्डा। जनपद के नाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के पीढ़ी पुरवा मजरा निवासी बब्बन तिवारी पुत्र राम अखबाल तिवारी ने बैंक में कार्य करने वाले एक व्यक्ति पर खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया कि बैंक में कार्य करने वाले मनोज पुत्र अज्ञात ने यह कहकर पैसे निकालने वाले सादे फार्म पर उनका हस्ताक्षर कराया कि अगर तुम पैसे निकालने जाओगे तो रूपया लोन में कट जायेगा और तुम्हारी केसीसी का नवीनीकरण कराके पैसा वापस कर दूँगा। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी द्वारा उसके खाते से 88000 रूपये निकाल लिया है और पैसा वापस देने में आनाकानी कर रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कराई जायेगी।

