गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कोटेदार पर अभद्रता की शिकायत व वायरल वीडियो का अधिकारियो ने लिया संज्ञान

 

ne-liya-sangyaan

कर्नलगंज-गोण्डा। राशन वितरण में अनियमितता एंव कोटेदार पर अभद्रता की शिकायत व वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटे की जांच की। इस दौरान उन्होंने कई ग्रामीणों के बयान दर्ज कर उच्चधिकारीयों को रिपोर्ट भेजा है। ग्राम पंचायत हीरापुर कमियार निवासी विजय प्रताप सिंह, सुनील सिंह, जितेन्द्र सिंह, विकास सिंह, अंकित सिंह, अंगद सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कोटेदार रामनाथ सिंह पर कम राशन देने एंव गाली गलौज करके भगा देने का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कम राशन देने के विरोध में कोटेदार गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो जाता है। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। वहीं कोटेदार पर कार्रवाई को लेकर गांव में खलबली मची रही। पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचकर जांच की है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। वहीं कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट एक किलो राशन कटौती का विरोध करने पर कोटेदार का पुत्र गजेंद्र सिंह ग्रामीणों पर भड़क गया और रौब में आकर कहा कि 4 किलो गल्ला ही देंगे जो करना हो जाकर कर लो हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर उच्चधिकारीयों को भेजने के बाद वायरल कर दिया। यह वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


”go"