गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सीएमओ डॉ.रश्मि वर्मा ने सीएचसी करनैलगंज का औचक निरीक्षण किया

auchak-nireekshan-kiya

कर्नलगंज-गोण्डा। सोमवार को सीएमओ डॉ.रश्मि वर्मा ने सीएचसी करनैलगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया। सोमवार की सुबह 10 बजे अचानक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सीएचसी पहुंचने से पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। सभी स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर अलर्ट हो गए। सीएमओ सीधे सीएचसी अधीक्षक के कक्ष में पहुंची और अधीक्षक सुरेश चंद्रा से स्वास्थ सेवाओं को लेकर पूछताछ की। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिसमें डॉ.सौम्या श्रीवास्तव बिना सूचना के कई दिन से अनुपस्थित मिली। जिस पर सीएमओ ने डॉ.सौम्या को कड़ी फटकार लगाई। उसके बाद फार्मासिस्ट अशोक वर्मा से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया। तथा अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए डॉ.मुदस्सिर को निर्देशित किया। आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी टीकाकरण कक्ष आदि की तरफ देखा तक नहीं।  निरीक्षण के दौरान डॉ.अश्वनी गुप्ता, डॉ.अनुज, डॉ.अमर सिंह, बीसीपीएम सुरेंद्र यादव, ब्लॉक कार्यक्रम मैनेजर संजय यादव, अर्पण पाण्डेय, रिंकू शुक्ल, विनोद पाण्डेय, अनंत राम सहित सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद मिले।



”go"