गोण्डा। पूर्वाेत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने श्रावण मास के अवसर पर गोंडा से वाराणसी एवं वाराणसी से गोंडा तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनरू संचालन शुरू किए जाने पर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जेड. आर. यू. सी. सी मेंर्ब एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 22 जून को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मिलकर रेलयात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की समस्याओं के परिपेक्ष्य में सम्मान सहित अवगत कराते हुए श्रावण मास के अवसर पर देवीपाटनमंडल वासियों के सुविधा हेतु गोंडा से वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने समेत विभिन्न ट्रेनों के संचालन हेतु आग्रह किया था जिस पर रेल मंत्री द्वारा संज्ञान में लेकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था इसी क्रम में गोंडा जंक्शन से वाराणसी जंक्शन का संचालन आगामी 1 अगस्त 2022 से शुरू कर दिया जाएगास

