कर्नलगंज-गोण्डा। दूसरे के यहां मजदूरी के करने गए एक अनुसूचित जाति व्यक्ति को एक दबंग ने पकड़ कर मारा पीटा। उसके शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने छुड़ाया। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गुरसड़ा निवासी गुरबचन का कहना है कि वह मजदूरी करने के लिए गुरसड़ा गांव में गया हुआ था। वहां गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद करके मारा पीटा। जब उसने पूछा कि क्यों मार रहे हो, तो दबंग ने कहा कि दूसरे व्यक्ति के यहां मजदूरी करने क्यों गए यह कहकर पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर-शराबा करने पर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर उसे छुड़ाया। उसका आरोप है कि उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
गोण्डा-मजदूरी के करने गए एक अनुसूचित जाति व्यक्ति को एक दबंग ने पकड़ कर मारा पीटा
कर्नलगंज-गोण्डा। दूसरे के यहां मजदूरी के करने गए एक अनुसूचित जाति व्यक्ति को एक दबंग ने पकड़ कर मारा पीटा। उसके शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने छुड़ाया। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गुरसड़ा निवासी गुरबचन का कहना है कि वह मजदूरी करने के लिए गुरसड़ा गांव में गया हुआ था। वहां गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद करके मारा पीटा। जब उसने पूछा कि क्यों मार रहे हो, तो दबंग ने कहा कि दूसरे व्यक्ति के यहां मजदूरी करने क्यों गए यह कहकर पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर-शराबा करने पर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर उसे छुड़ाया। उसका आरोप है कि उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
You may also like:
Labels:
स्थानीय