कर्नलगंज-गोण्डा। कटरा बाजार थाने के पुलिस अपने चौकीदार की पिटाई पर भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और थाने की चौकीदारी करने वाला चौकीदार कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम अमोढवा निवासी सूरज लाल गौतम थाने पर शिकायत कर करके थक जाने के बाद पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया दिया है। जिसमें कहा है कि पड़ोस के निद्दूरा गांव के एक व्यक्ति की दुकान से वह सौ रुपये की रस्सी उधार लेकर गया था। जब वह 100 रुपये उधारी चुकाने गया तो दुकानदार ने 100 रुपये और मांगा। जब उसने कहा कि हम 100 रुपये ही बाकी कर गए थे वह हम आपको दे रहे हैं। इसी बात पर दुकानदार ने उसका गला पकड़ कर गाली गलौज करते हुए मारा पीटा और जातिसूचक शब्द कहकर धमकी दिया। चौकीदार का कहना है कि थाने में तहरीर दी गई जिस पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र के दीवान को जांच करने के लिए भेजा और उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
गोण्डा-कटरा बाजार थाने के पुलिस अपने चौकीदार की पिटाई पर भी नहीं कर रही कोई कार्यवाही

You may also like:
Labels:
स्थानीय