गोण्डा। नगर के कोल्ड स्टोर चौराहे के समीप समुदाय विशेष के युवकों द्वारा दिनेश व उनकी पत्नी तथा बहन को मारा पीटा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लीपुर निवासी दिनेश अपनी पत्नी पूनम व बहन रेनू के साथ मुख्यमंत्री समूहिक विवाह मे शामिल होने गोण्डा जा रहा था. कोल्ड स्टोर चौराहे के समीप पीछे से उसकी बाइक मे किसी ने टककर मार दी. दिनेश परिवार सहित गिर गया. जब तक दिनेश उठकर खड़ा होता तब तक पीछे से टक्कर मारने वाले बाइक सवार ने मारना शुरू कर दिया. पत्नी व बहन ने उठकर जब दिनेश को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी सैफ ने फोन कर अपने दर्जनों साथियो को बुला लियां। मौके पर पहुंचे आरोपी के पिता व अन्य ने वादी को पटरे व ईंट से मारने पीटने लगे, बचाने का प्रयास कर रही पत्नी व बहन को भी मारने लगे। साथ ही पास पड़े पत्थरो को उठाकर वादी की बाइक को तोड़ डाला।. पति को बचाने हेतु पत्नी भागकर समीप स्थित थाने पहुंची.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को थाने ले गयी।. वहा दूसरे पक्ष द्वारा सुलह समझौते के लिए घंटो दबाव बनाया जाता रहा।. घटना की सूचना उच्च अधिकारियो को दिए जाने के बाद एसपी के निर्देश पर बलवा सहित अन्य कई धाराओं मे मुकदमा सैफ पुत्र मुस्तफा सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है। मामूली विवाद पर समुदाय विशेष द्वारा इस तरह मारना पीटना और घंटो बाद उच्च अधिकारियो के निर्देश पर मुकदमा लिखना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान अवश्य खड़ा करता है।.

