गोण्डा। दिनांक 18.06.2022 को वादी सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना तरबगंज में तहरीर दी गयी कि थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत पदमाकर सिंह उर्फ विक्कू सिंह पुत्र सुधाकर सिंह निवासी दुर्जनपुर घाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा बस को रोककर अवैध वसूली की जाती है। सूचना पर थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त पदमाकर उर्फ विक्कू सिंह निवासी दुर्जनपुर घाट टपरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डाको गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक संदीप वर्मा मय टीम शामिल रहे।

