-कैसे होगा शिक्षण कार्य
-बीएसए ने लिया संज्ञान जांच के दिए निर्देश
गोण्डा। परिषदीय विद्यालयों को लेकर माडल परिषदीय विद्यालयों को दर्जा देने में जुटी हुई है सरकार लेकिन परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे हुए हैं। मामला शिक्षा क्षेत्र रूपईडीह के बलही जोत व कम्पोजिट विद्यालय परना बगुलहा से जुड़ा है जहां पर एक एक सहायक अध्यापको के सहारे विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है जहां पर आधा दर्जन अध्यापकों की तैनाती होने के बावजूद अध्यापक नदारद रहते हैं। कम्पोजिट विद्यालय परना बगुलहा में तैनात सहायक अध्यापक खलील अहमद उपस्थित दिखेे। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय श्रीवास्तव, राजकुमार गौड़, वेद प्रकाश आर्य तथा सभी शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बलही जोत में तैनात सहायक अध्यापक संदीप कुमार उपस्थित मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यवीर, शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए तथा सहायक अध्यापक लल्लन तिवारी के बारे में पूछे जाने पर गोंडा संकुल मीटिंग में जाने को जानकारी दी गई, जबकि शासन के द्वारा लगातार विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थित होने के बाद अन्य कार्यों को लेकर विद्यालय में सूचना प्रेषित करने के बाद ही कहीं जाया जाए लेकिन सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कोई असर नहीं दिखाई पड रहा हैं। सरकार की छवि धूमिल करने में कुछ शिक्षक कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
-विद्यालय का नहीं हुआ रंग रोदन
प्राथमिक विद्यालय बलही जोत का रंगाई पुताई का भी कार्य नहीं कराया गया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल न होने से आए दिन छुटटा मवेशियों का जमावड़ा रहत, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होना, कक्षावार कक्ष न होन से की कक्षाएं एक में सम्मिलित कर पठन पाठन किया जा रहा है तथा विद्यालय परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर सहित कई असुविधाओं के बीच में बच्चों का शिक्षण कार्य किया जा रहा है। सहायक अध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्री वाल ,विद्युत व्यवस्था, विद्यालय परिसर में लगा ट्रांसफार्मर को लेकर उच्च अधिकारियों से कई बार मांग किया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

