गोण्डा । जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताँबेपुर के प्रधान प्रतिनिधि भोलू सिंह को बदमाशों ने मारी गोली घटना स्थल पर हुई मौत मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद घटनास्थल पर परिजनों का हंगामा लाश को नहीं उठाने नहीं दे रहे हैं हत्यारोपी को पकड़ने का पुलिस से कर रहे मांग। आपको बताते चलें कि थाना छपिया के तांबेपुर के परशुराम कुटी पर बाबा जी के पुण्यतिथि का कार्यक्रम चल रहा था था जहां पर ताबेपुर पुर के प्रधान प्रतिनिधि भोलू सिंह बाबा के पुण्यतिथि को संपन्न कराने में लगे हुए थे वहीं पर आज्ञात बदमाश दोनों हाथ में कट्टा लेकर पहुंचा और प्रधान प्रतिनिधि भोलू सिंह पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है परिजन शव को रखकर हंगामा खड़ा कर दिया परिवार वाले बोले जबतक अपरिधी की गिरफ्तारी नही होगी तबतक दाह-संस्कार नही करेंगे वही मौके पर एस पी गोण्डा एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारी तथा थाना छपिया के पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम रखने में लगी हुई है ।

