कर्नलगंज-गोण्डा। सैन्य विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा रविवार को होगी। सरयू डिग्री कालेज करनैलगंज के प्रचार्य डॉ. आरबी सिंह ने परीक्षा से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष की सैन्य विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 26 जून रविवार को प्रातः साढ़े नौ बजे से सम्पन्न होगी। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।

