गोण्डा। 8 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर पीएसी लाइन गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में योग के विभिन्न अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर योग समिति के बच्चों की तैयारियां शुरू हो गई हैं योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के नेतृत्व में योग के विभिन्न अभ्यासों का प्रदर्शन विभिन्न योगियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही साथ आशीष गुप्ता व अनिल भट्ट द्वारा स्टिक योग का दिव्य प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही साथ स्वस्थ भारत का संकल्प भी दिलाएंगे। वहीं बहलोलपुर में चल रही नियमित योग कक्षा की नन्हे-मुन्ने योगियों द्वारा एडवांस ग्रुपिंग योगा का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा इसकी तैयारी अनिल भट्ट,गौरव गुप्ता व आशीष गुप्ता द्वारा गांधी पार्क में सायं कालीन कराया जा रहा है। आयुष विभाग गोण्डा के द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएसी लाइन गोंडा में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया गया जाएगा उसमें आप सभी आम जनमानस सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। उक्त कार्यक्रम को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। पीएसी लाइन में लगभग 10 हजार योग साधकों को एक साथ योगाभ्यास कराने का कीर्तिमान बनाया जाएगा। साथ ही साथ जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में माही गुप्ता,सलोनी गुप्ता,श्रद्धा सुमन श्रीवास्तव,अनामिका गुप्ता,अभिषेक भट्ट,शौर्य व आंचल के साथ कई बच्चे प्रतिभाग करेंगे।

