कर्नलगंज-गोण्डा। पित्र दिवस के उपलक्ष में सरस्वती साहित्य समिति के तत्वाधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन नगर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार भगवान बक्स सिंह रत्न एवं संचालन कवि राम कुमार मिश्रा कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कभी जयदीप सिंह सरस ने पढ़ा- है बड़भाग यहै हमारौ हमैं आपके नाम से नाम मिला, तीनहु लोक है आपहि मा हमेंआपका चारित्र धाम मिला। कभी कृष्ण कुमार सिंह दीप ने पढ़ा- जाति धर्म भाषाओं का मौसम सतरंगा हो जाए, इंद्रधनुष यदि बने लेखनी धन्य तिरंगा हो जाए। कभी गोपी नाथ मिश्रा मधुकर ने पढ़ा- विश्व पटल पर हिंदी वर्चस्व बढे दिन रात, हिंदी के आंगन नित नव खिलता रहे प्रभात। कवि अवध राज वर्मा करुण ने पढ़ा- कर्म जैसा होगा जीवनगढ़ जाएगा, रंग जीवन पर वह गाढ़ा चढ़ जाएगा। साहित्यकार भगवान बक्स सिंह रत्न में पढ़ा- असत असत है सत्य है बस ईश्वर सर्वज्ञ, निर्विकार निर्मित वह शक्तिमान सर्वज्ञ। कभी राम कृष्ण लाल ने पढ़ा-चांद सितारे अवनी अंबर करते जिसका अभिनंदन, पंच रचित काया लेकर बार-बार करता नमन। हजारी लाल निषाद ने पढ़ा- लल्ला के संग संग मैं खेलूं अंगना, मेरा आ गया फिर से बचपना। विजय कुमार सिंह पप्पू ने पढ़ा- श्रधेय देशमुख नाना की यह धरती बड़ी सुहागन है, जयप्रभा ग्राम के मंदिर में एक धाम बना अति पावन हैं। कवि सन्तराम सिंह सन्त ने पढ़ा- कुछ खाव कुछ बनिया को बेंचो, चौबीस करीब है कुछ न सोंचो, ठेकी पर जाय पियो दारू, चौराहे पर गिरौ परौ, सन्डऊ अब तुम खूब चरौ। रामकुमार मिश्रा कुमार ने पढ़ा कि- आम गवा अमझोरा गवा फरेंद के पेड़ नही दिखरावे, न महुआ महुवारी दिखे, न सतुआ कोई घोर पियावे। इस काव्य गोष्ठी में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के तमाम शिक्षक छात्र एवं श्रोता उपस्थित रहे।
गोण्डा-पित्र दिवस के उपलक्ष में काव्य गोष्ठी का आयोजन

You may also like:
Labels:
स्थानीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।