गोण्डा। क्षेत्र के अकबरपुर गांव के बल्लीपुर सानी मजरे के निवासी विजय कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र राम अवतार मंगलवार की शाम कटरा से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे कि रीवां गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक सवार विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों द्वारा एक निजी चिकित्सक के यहां घायल का इलाज कराने के बाद घर ले आया गया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजिक उस्मानी ने बताया कि बुधवार की सुबह घायल विजय की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और इलाज के लिए ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं इस संबंध में कोल्हमपुर चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार रमन ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

