गोण्डा। ग्राम स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और खेलों के प्रति ग्रामीण अंचल के लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को विकास खंड में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामाग्री का वितरण किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अधिकारी प्रिया यादव, बीडीओ राघवेंद्र सिंह और एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से खेल प्रोत्साहन सामाग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में गठित युवक और महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया है जिसमें युवक मंगल दलों को दी गई सामाग्री किट में फुटबाल, वालीबॉल, वालीबॉल नेट, इन्फ्लेटर, स्कपिंग रोप और महिला मंगल दलों को दी गई किट में फुटबाल, वालीबॉल, वालीबॉल नेट, इन्फ्लेटर और चेस्ट एक्सपेंडर शामिल हैं। खेल सामाग्री के साथ-साथ खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी मौके पर मौजूद लोगों को दी गईं। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लाल जी सिंह, नफीस अहमद, ब्लॉक कमांडर बलराम निषाद, राजकुमार, पटेश्वर यादव और पवन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

