गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अखिल भारतीय प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित दस सूत्रीय ज्ञापन दिया

 

sootreey-gyaapan-diya

गोण्डा। अखिल भारतीय प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अखिल भारतीय प्रधान संघ इकाई बभन जोत के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला के नेतृत्व मे शनिवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत बभन जोत को सौपा। दिए गये ज्ञापन मं कहा गया है कि विकास कार्यों मे प्रयुक्त होने वाले सामानो मे वर्तमान समय मे बाजार दर पहले से लगभग दोगुना हो गई है। बढ़े कीमतों को लेकर प्रधान गणों की बैठक कर ज्ञापन एडीओ पंचायत बभन जोत को सौपा गया। ज्ञापन मे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मे योजनाओं के निर्माण कार्य मे प्रयुक्त होने वाले सामानो का स्टीमेट वर्तमान बाजार दर के सापेक्ष ही बनवाया जाय ताकि निर्माण कार्य शासन की मंशारूप कराया जा सके,मनरेगा के अंतर्गत जो कच्चे कार्य के सापेक्ष पक्के कार्य वित्तीय वर्ष 2021.2022मे आचार संहिता के कारण शून्य हो गया इस कार्य को 2022.2023 के वित्तीय वर्ष मे समायोजित किया जाय, ग्राम पंचायत स्तर मे सर्वजनीत वितरण प्रणाली द्वारा कोटेदार को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री के विवरण को ग्राम पंचायत स्तर पर भी उपलब्ध कराई जाय सहित अधिकांश विन्दुये शामिल रहे। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष मिथुन गुप्ता कृष्ण कुंवर, मधुप सिंह महा मंत्री,सिया राम जायसवाल,डा अबदु स्सलाम, राम खेला वन वर्मा, राम सुरेश वर्मा, पेशकार सहित अधिकांश प्रधान गण मौजूद रहे।


”go"