गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला, अधिकारी मस्त मरीज पस्त

 

mast-mareej-past

गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर शनिवार को मुख्यमंत्री अरोग्य मेले का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक और सूबे के पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के द्वारा किया गया। उद्घाटन के कुछ देर बाद ही मुख्य अतिथि के जाते ही मेले में लगे सभी स्टालों पर सन्नाटा पसर गया। सभी स्टालों पर मौजूद जिम्मेदार जहां नदारद दिखे वहीं पंजीकरण स्टाल पर तीमारदार पंजीकरण कराने के बाद इधर-उधर बैठ कर डाक्टरों का इंतजार करते नजर आये।क्षेत्र के परसहना गांव की सुमन ने बताया कि वह अपने बच्चे के इलाज के लिए सुबह ही आई थी। कर्मचारियों के द्वारा पहले तो उद्घाटन तक रुकने की बात कही गई लेकिन उद्घाटन के बाद स्टालों से जिम्मेदार और डाक्टर नदारद दिखने से मायूस लौट गई। इसी तरह ईस्माइल पुर गांव की रहने वाली राधा बच्चे के ईलाज के लिए आई थी। अशोकपुर गांव की शांति आंख के ईलाज के लिए मेले में आई थी। नवाबगंज निवासी अजय टाइफाइड की जांच और लौव्वाबीरपुर के अलगटवा पुर मजरे के सियाराम तिवारी मुंह के छाले के ईलाज के लिए आये थे लेकिन डाक्टरों और जिम्मेदारों के नदारद होने से दर्जनों मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में जब अधीक्षक विनियेश त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि की धूप ज्यादा होने के कारण सभी जिम्मेदार कमरों में बैठकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे हैं।कुल मिलाकर अरोग्य मेला मरीजों के लिए सफेद हाथी का दांत साबित हुआ जहां से दर्जनों मरीज बिना किसी लाभ के बैरंग वापस लौटना पड़ा।


”go"