गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बार एसोसिएशन ने डीआईजी से की अधिवक्ता के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

kaarravaee kee maang



गोण्डा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने सोमवार को पुलिस परिक्षेत्र देवीपाटन मंडल के डीआईजी से नगर के महारानीगंज निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता महबूब अली खान के  अधिवक्ता पुत्र व भतीजे पर जानलेवा हमला करने वाले दबंगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने काअनुरोध किया है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली नगर पुलिस पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।      

      डीआईजी को लिखे प्रार्थना पत्र में नगर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महबूब अली खान ने कहा है कि एक माह पूर्व  मोहल्ले के दबंग शातिर परिवार के 8-10 लोगों में सुनियोजित ढंग से  घर के बाहर खड़े पुत्र मोइनुद्दीन खान एडवोकेट, मोहसिन खान और भतीजे अरमान खान पर लाठी-डंडे और अन्य औजारों से  जानलेवा हमला कर दिया। हमलें से  उसके पुत्र अधिवक्ता मोइनुद्दीन खान के सिर और भतीजे अरमान को गंभीर चोटें आईं। कोतवाली नगर पुलिस ने  दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर केवल मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खामोश है। जिससे मनबढ होकर दबंगों द्वारा जान माल की धमकी दी जा रही है।  पीड़ित अधिवक्ता परिवार  की रक्षा के लिए सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी से विवेचना स्थानांतरित कर दबंग हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। 


”go"