गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा -मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में विद्यालय में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं से संवाद

 

chhaatr-chhaatraon se sanvaad

कर्नलगंज-गोण्डा। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों, छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, इत्यादि की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रभारी कोतवाल चंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा करुआ के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। तथा बच्चों से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1098 के विषय में विशेष रुप से जानकारी दी गई। इस मौके पर आरक्षी अभय प्रताप यादव,महिला आरक्षी ज्योति राजभर व विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

”go"