गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-करंट की चपेट में आकर दिहाड़ी मजदूर की हुई असामयिक मौत

 huee-asaamayik-mautगोण्डा।  थाना खरगूपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगल नगर में दिहाड़ी मजदूर की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मृत्यु पर परिवारी जन का रो रो कर बुरा हाल है। प्रकरण विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत मंगल नगर से जुड़ा है जहां शिवनाथ पुत्र जय जय राम उम्र करीब 30 वर्ष जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था आज कार्तिक करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया तथा विद्युत स्पर्शाघात से बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस प्रकरण में परिवारीजन के द्वारा थानाध्यक्ष खरगूपुर को सूचना दी गई है तथा आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खरगूपुर अशोक कुमार सोनकर के द्वारा दूरभाष पर बताया गया कि सूचना मिली है दरोगा को मौके पर भेजा जा रहा है तथा मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए कार्यवाही की जा रही है



”go"