कर्नलगंज-गोण्डा। दबंगों द्वारा जाली दस्तावेज तैयार करके बैनामा करने एवं जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने के विरोध पर भूमाफियाओं व दबंगों द्वारा पीड़ित विधवा महिला को जान-माल की धमकी मिल रही है। इस संबंध में पिपरी रावत गांव की एक पीड़ित विधवा महिला ने थाने से न्याय न मिलने पर मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कटरा बाजार थाने की पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न करके उल्टा दबंगों को संरक्षण दे रही है। दबंग आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मामला थाना कटरा बाजार के ग्राम पिपरी रावत का है। यहाँ की निवासिनी पीड़ित विधवा महिला माधुरी पत्नी स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद ने पुलिस कप्तान को दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा है कि प्रार्थिनी के देवर स्वर्गीय बाबादीन पुत्र बच्चू लाल प्रार्थिनी के साथ रहते थे उनके कोई आल औलाद पत्नी नहीं थी। उनकी सेवा और देखभाल करती थी जो एकमात्र वारिस थी। उसके देवर स्वर्गीय बाबादीन की मृत्यु 20 फरवरी 1990 को हो चुकी है। उनके मृत्यु के बाद कुछ लोगों द्वारा जालसाजी करके 27 फरवरी 1990 को गाटा संख्या 526/.603 हेक्टेयर स्थित ग्राम बैरागी पुरवा मौजा पिपरी राऊत तहसील करनैलगंज का कूटरचित बैनामा करा लिया गया। अब जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित द्वारा इसका विरोध करने पर दबंगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित विधवा महिला को स्थानीय थाने से न्याय न मिलने पर मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने एवं प्रार्थिनी की जमीन पर अवैध हस्तक्षेप करने से रोकने हेतु न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है दबंग अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में कटरा पुलिस लापरवाही बरत रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश को भी दरकिनार कर कटराबाजार पुलिस पीड़िता की फरियाद अनुसुनी करते हुए अभी तक रिपोर्ट दर्ज भी दर्ज नहीं की है। थाने में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यही नहीं पुलिस अधीक्षक का सरकारी फरमान भी कटरा बाजार पुलिस के सामने बौना साबित हो रहा है। पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना उपाध्याय बताते है कि मामला संज्ञान में नही है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
गोण्डा- जबरन अवैध कब्जा करने के विरोध पर दबंगों द्वारा पीड़ित विधवा महिला को जान-माल की धमकी
You may also like:
Labels:
स्थानीय

