गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा -संदिग्ध परिस्थियों में युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप

 
se-hadakamp

कर्नलगंज गोण्डा।  जनपद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र  के भंभुआ चौकी अंतर्गत ग्राम दूदी(विजय राज पुरवा) गांव में एक युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । जिसकी ना ग्रामीणों ने पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर एसआई बृजेश कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ  घटनास्थल पर पहुंच गये। मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक तीरथ राज पुत्र हीरालाल आयु करीब 30 वर्ष शौच  के बहाने अपने घर से सुबह बाबा बगीचे में गया था,और वहीं पर एक जामुन के पेड़ पर गले में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने बताया कि  मृतक तीरथ राज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और  अपने माता-पिता के साथ रह रहा था उसकी मृत्यु के बाद उसकी पत्नी व एक करीब चार वर्ष का बेटा  अनाथ हो गया अचानक बेटे की रहस्यमय तरीके से मृत्यु की खबर सुनकर माता-पिता रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु गोंडा भेज दिया है तथा प्रकरण की जांच कर रही है।


”go"