गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा -पुलिस ने कांवरियों को रोकने के लिए सुरक्षा का जाल बिछा दिया

 
bichha-diya

कर्नलगंज -गोंडा।  करनैलगंज के सरयू तट पर पुलिस ने कांवरियों को रोकने के लिए सुरक्षा का जाल बिछा दिया। सरयू घाट तक जाने वाले सभी मार्गों को बल्ली और बांस के सहारे बंद करके भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे एक भी कांवरिया सरयू घाट तक पहुंचने ना पाए। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए जल भरने के लिए आने वाले करीब 10 लाख कांवरियों को रोकने के लिए मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा जिले के कई शिव मंदिरों के महंत द्वारा मंदिर के कपाट बंद होने का फरमान जारी किया गया। जिसको लेकर मंगलवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के साथ करनैलगंज के सरयू घाट का निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग कर सरयू नदी में स्नान करने वाले लोगों व कांवरियों को रोकने की सख्त हिदायत दी। जिस पर पुलिस ने सरयू घाट पर कड़ा पहरा लगाते हुए घाट तक पहुंचने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। जिससे कोई भी कांवरिया सरयू घाट तक न पहुंचने पाए। उल्लेखनीय है कि कजरी तीज गुरुवार को है और उसके 1 दिन पूर्व सरयू घाट पर करीब 10 लाख से अधिक कांवरियों के जुटने की संभावना थी। जिस पर प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई। सरयू घाट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई और कांवरियों को आने से पूरी तरह रोक दिया गया। इस वर्ष भी जिले का सबसे बड़ा मेला कोरोना की भेंट चढ़ गया। उपजिलाधिकारी हीरालाल ने भी सरयू घाट का निरीक्षण किया। सरयू घाट पर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।


”go"