गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संकुल शिक्षक की मासिक बैठक आयोजित हुई

 
aayojit-huee

कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र के न्याय पंचायत धनावा के प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपाल पुरवा में संकुल शिक्षक की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय व संचालन संकुल शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। बैठक का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व वंदना के साथ हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए संकुल शिक्षक प्रभारी प्रदीप कुमार, एआरपी अनुराग, हरिप्रसाद, बाबूलाल, हेवेन्द्र कुमार, सूर्यनाथ मौर्य, विनय अग्निहोत्री, रश्मि वर्मा व पूजा सिंह आदि शिक्षकों ने डीवीटी, शिक्षक डायरी, मिशन प्रेरणा, साप्ताहिक प्रतियोगिता आदि विन्दुओ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये अपने विचार रखे। मेहनाज, अखिलेश, पूनम देवी, सूर्यनाथ मौर्य, अवधेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

”go"