गोण्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के आज पुलिस चौकी के अंदर दो सिपाहियों ने की युवक की जमकर पिटाई,पिटाई करने वाले दोनों सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित,सीओ सिटी ने बताया कि कल एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र राहुल के गलत कार्यों के विरुद्ध एक लिखित शिकायत दिया गया था जिसमें नगर कोतवाली के दो सिपाही अमरजीत यादव और सुनील राजभर द्वारा पुलिस चौकी में राहुल को बुलाकर मारपीट की गई इस घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी द्वारा दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है मामला नगर कोतवाली के अंतर्गत पांडे पुलिस चौकी का है।

