-जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ग्राम न्यायालय स्थापना का होगा विरोध
गोण्डा। जिला बार एसोसिएशन गोण्डा के सभागार मे शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई, वार्ता के दौरान अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने बताया की करीब एक माह पूर्व से हम सभी अधिवक्ता साथी हड़ताल पर है, कारण तहसील मुख्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार, न्यायालय की पंगु व्यवस्था, व आमजन को नही मिल रहा है न्याय सहित कई मुद्दो को लेकर हड़ताल पर है। साथ ही तहसील के मुद्दो को लेकर हुई वार्तालाप से क्षुब्ध तहसीलदार सदर व नायब तहसीलदार धानेपुर द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे से विचलित अधिवक्ताओ को अपनी मांग को लेकर जिलाधिकारी गोण्डा से कई बार वार्ता हुई, दो बार समिति बनी परन्तु नतीजा शून्य रहा है, इन सब के पीछे जिला अधिकारी गोण्डा कीे अहम रोल दिखाई दे रही है, इसी बीच जिला मुख्यालय से एक मुंसिफ कोर्ट की स्थापना तहसील मनकापुर मे कर दिया गया जिसके चलते दोनो बार की संयुक्त बैठक कर डी जे गोण्डा व जिला अधिकारी गोण्डा को ज्ञापन दिया गया। साथ ही मांग की गयी की ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008, विधि आयोग ने ग्राम न्यायालय के सम्बन्ध मे आम जन, सामान्य व्यक्ति को त्वरित सस्ता और सारवान् न्याय उपलब्ध कराया जा सके, जो किसी तहसील परिसर मे स्थापित होने से सम्भव नही है, ग्राम न्यायालय की ष्थापना किसी जिले मे मध्यवर्ती स्तर पर प्रत्येक पंचायत या मध्यवर्ती स्तर पर समीपस्थ पंचायतो के समूह के लिए है, अगर ऐसी व्यवस्था न हो तो समीपस्थ पंचायतो के समूह के लिए की जायेगी, परन्तु जनपद न्यायधीश गोण्डा ने ग्राम न्यायालय स्थापना के विधि विरूद्ध तहसील पर स्थापित कर दिये है, इस कारण से हम सभी अधिवक्ता हड़ताल पर है तथा कल सिविल बार एसोसिएशन के सभागार मे एक आवश्यक बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जायेगी। हम कल भी हड़ताल पर रहेंगे। पूर्व की भांति अम्बेडकर चौराहे पर जलूस प्रदर्शन किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस मे मनोज कुमार सिंह महामंत्री, सन्तोषी लाल तिवारी वरिष्ठतम उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मिश्र, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, राजकुमार कुमार चतुर्वेदी, रजनीश कुमार पाण्डेय, रामू प्रसाद सहित सम्पूर्ण कमेटी उपस्थित रही।

