गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सप्ताहभर से ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर, अनदेखी कर रहा विद्युत विभाग

 
raha-vidyut-vibhaag

इटियाथोक-गोण्डा। विद्युत विभाग की बड़ी लापरवार्ही  सामने आयी है। एक सप्ताह पूर्व गांव का टूटा विद्युत पोल दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। गोंडा जिले के विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौरा भरापुर में हो रहे रोड निर्माण कार्य में पत्थर लेकर आए ट्रक की चपेट में आकर 4 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे और गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई थी। कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही विद्युत पोल को लगवा कर लाइन दुरुस्त करा कर विद्युत सप्लाई कर दी जाएगी, तब ग्रामीणों को लगा था कि जल्द ही दुरुस्त करा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी लेकिन एक सप्ताह बीत चुके हैं मच्छरों के आतंक व  भीषण गर्मी में ग्रामीण किसी तरह जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को इस बात से अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान देना जरूरी नहीं समझा गया। गांव निवासी राजू वर्मा ने बताया कि गांव की आपूर्ति करीब एक सप्ताह से बात चल रही है लेकिन कर्मचारी ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं जिससे हम लोग काफी परेशान हैं।

”go"